पुंछ। जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा किडनैप कर मारे गए सेना के जवान शहीद औरंगजेब के परिवार से मुलाकात करने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ गयी हैं। इस दौरान रक्षामंत्री बहुत देर तक शहीद परिवार के साथ रही। इस मुलाकात के बाद सीतारमण ने कहा की ये परिवार देश के लिए प्रेरणा देने वाला है।
Defence Minister Nirmala Sitharaman meets the family of Sepoy Aurangzeb in J&K’s Poonch. Aurangzeb was abducted from Pulwama by terrorists and later his bullet-ridden body was recovered on June 14, #JammuAndKashmir pic.twitter.com/Oy0y25DVTF
— ANI (@ANI) June 20, 2018
ज्ञात हो की जम्मू में लगातार सीजफायर की घोषणा हो रही थी उसके बावजूद आतंकी जवानों को अपना निशाना बनाने में लगे थे। सीजफायर की जैसे ही घोषणा हुई आतंकियों ने सबसे पहले औरंगजेब को अपना निशाना बनाया था।
#WATCH: Defence Minister Nirmala Sitharaman meets the family of Sepoy Aurangzeb in J&K’s Poonch. Aurangzeb was abducted from Pulwama by terrorists and later his bullet-ridden body was recovered on June 14, #JammuAndKashmir pic.twitter.com/xv2sobrq18
— ANI (@ANI) June 20, 2018
बता दें कि ईद मनाने अपने घर जा रहे औरंगजेब को आतंकियों ने पुलवामा के कालम्पोरा के पास किडनैप किया था। और उसी दिन 14 जून की शाम पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने औरंगजेब का शव कालम्पोरा से करीब 10 किलोमीटर दूर गुस्सु नाम के एक गांव में बरामद किया था. उनके सिर और गर्दन पर गोलियां मारी गई थी।
वेब डेस्क IBC24