हरियाणा में कार पलटने से छह लोगों की मौत, एक अन्य घायल

Ads

हरियाणा में कार पलटने से छह लोगों की मौत, एक अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - March 31, 2023 / 02:35 PM IST,
    Updated On - March 31, 2023 / 02:35 PM IST

हिसार (हरियाणा), 31 मार्च (भाषा) हिसार जिले के आदमपुर-अग्रोहा मार्ग पर एक कार के पेड़ तथा बिजली के खंभे से टकराकर पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे हुई जब कार सवार लोग आदमपुर में शादी समारोह में शिरकत करने के बाद लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हिसार के खारा बरवाला गांव के सागर (23) तथा शोभित (22) और किशनगढ़ गांव के अरविंद (24), अभिनव (22), अशोक (25) और दीपक (23) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल भुनेश (25) राजस्थान के सूरतगढ़ का निवासी है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश