तमिलनाडु में हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

Ads

तमिलनाडु में हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 8, 2022 / 02:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

चेन्नई, आठ जुलाई (भाषा) चेन्नई के निकट राजमार्ग पर शुक्रवार को सरकारी परिवहन निगम की एक बस के ट्रक से टकरा जाने से दो महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि चेन्नई से चिदंबरम जा रही बस ने चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राजमार्ग पर मदुरंतकम के पास एक कंटेनर ट्रक को टक्कर मार दी।

चेंगलपेट जिले के पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की जांच जारी है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा