बोकारो में युवक ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

Ads

बोकारो में युवक ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 27, 2023 / 12:46 AM IST,
    Updated On - May 27, 2023 / 12:46 AM IST

बोकारो 26 मई (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में छह साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने वाले 37 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

चास थाने के प्रभारी रूस्तम ने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।’’

बोकारो चास के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पुरषोत्तम सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उसके परिवार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, अपने किरायेदारों के बच्चों के साथ खेलने के बाद बच्ची जब सीढ़ी से नीचे उतर रही थी, तब उसके साथ यह घटना घटी।

बच्ची की मां ने बताया, ‘‘आरोपी, जिसे हम पांच साल से जानते हैं, उसने मेरी बेटी को पकड़ लिया और सीढ़ी के नीचे उसके साथ बलात्कार किया। वह रोते-चिल्लाते हुए मेरे पास आई। उसके अंत:वस्त्र पर खून देख मैं चौंक गई। जब मैंने उससे पूछा, तो उसने सारी बात बताई।’’

भाषा

सं, इन्दु राजकुमार पारुल

पारुल