सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- हम हर हाल में जनता के साथ खड़े हैं, कुछ लोग सिर्फ चुनाव के दौरान ही आते हैं नजर

Ads

सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- हम हर हाल में जनता के साथ खड़े हैं, कुछ लोग सिर्फ चुनाव के दौरान ही आते हैं नजर

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 02:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

कोलकाता: भाजपा पर परोक्ष निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोग चुनाव से पहले राज्य में आते हैं और लंबे-चौड़े वादे करके लौट जाते हैं, लेकिन वह पूरे समय जनता के साथ खड़ी रहती हैं। शहर में एक छठ पूजा समारोह का उद्घाटन करते हुए बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार चुनावों के दौरान केवल भाषण देने में भरोसा नहीं करती।

Read More: GST इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 38 करोड़ की GST चोरी के मामले में कोयला कारोबारी सहित दो गिरफ्तार

पिछले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल आए भाजपा के केंद्रीय नेताओं का नाम लिये बगैर बनर्जी ने कहा, ‘‘कुछ लोग हैं जो केवल चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान राज्य में आते हैं। वे लंबे-चौड़े भाषण देते हैं और उसके बाद लौट जाते हैं। उनके उलट हम पूरे साल, हर हाल में जनता के साथ रहते हैं।’’ पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 1528 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 9 संक्रमितों की मौत

लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए छठ पूजा में शामिल होने का अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों को ईद, दुर्गा पूजा, काली पूजा और अब छठ मनाने से नहीं रोका। बनर्जी ने कहा कि अनेक राज्यों ने लोगों से घरों में छठ पूजा करने को कहा है लेकिन हमने लोगों को छोटे समूहों में तालाबों और सरोवरों तक जाने की अनुमति दी है।

Read More: चचेरी बहन के साथ लिव-इन में रहने के बाद अब शादी करना चाहता है भाई, अब हाईकोर्ट ने दिया यह निर्देश