नागरिकता संशोधन कानून पर गुमराह कर रही हैं सोनिया गांधी: निर्मला सीतारमण

नागरिकता संशोधन कानून पर गुमराह कर रही हैं सोनिया गांधी: निर्मला सीतारमण

नागरिकता संशोधन कानून पर गुमराह कर रही हैं सोनिया गांधी: निर्मला सीतारमण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: December 21, 2019 11:24 am IST

नई दिल्ली। नागरिकता कानून पर सोनिया गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने निशाना साधा है। वित्त मंत्री ने सोनिया गांधी के बयान को गुमराह करने वाला बताया है।

देखिए

पढ़ें- नागरिकता कानून को लेकर अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस कोर ग्रुप की …

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सोनिया गांधी गलत तरीके से सीएए की तुलना एनआरसी से कर रही हैं, जिसका ड्राफ्ट भी अभी तक तैयार नहीं हुआ है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को पहले कानून पढ़ना चाहिए और जरूरत पड़े तो उन्हें स्पष्टीकरण मांगना चाहिए। निर्मला सीतारमण ने कहा कि लोगों को उनसे बचकर रहना चाहिए जो हिंसा और डर फैला कर उन्हें भ्रम में डाल रहे हैं।

पढ़ें- हिंसक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 38 लोगों को किया गिरफ…

केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि वो ऐसे भ्रम में न फंसे। भारतीय नागरिकों को इस कानून से कोई खतरा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, तृणमूल और आम आदमी पार्टी के साथ-साथ लेफ्ट पार्टियां संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को आपस में जोड़कर डर पैदा कर रही हैं जबकि एनआरसी का ड्राफ्ट भी अबतक तैयार भी नहीं हुआ है।

पढ़ें- मुस्लिम धर्मगुरू ने नागरिकता कानून पर दिया बयान, मुसलमानों को कोई ख..

विधवा से 4 महिलाओं ने की मारपीट


लेखक के बारे में