श्रीनगर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अमृतसर से तीन नाबालिग लड़कियों को ढूंढ निकाला
श्रीनगर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अमृतसर से तीन नाबालिग लड़कियों को ढूंढ निकाला
श्रीनगर, 17 जुलाई (भाषा) पंजाब पुलिस के सहयोग से चलाए गए त्वरित एवं समन्वित अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने लापता तीन नाबालिग लड़कियों को अमृतसर से ढूंढ निकाला। श्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर पुलिस के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि तीनों लड़कियों को श्रीनगर लाया जा रहा है, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और कानून के अनुरूप मामले की जांच की जाएगी।
प्रवक्ता ने कहा, ‘शिकायत मिलते ही श्रीनगर पुलिस ने तत्काल गहन जांच शुरू की और तीनों लापता लड़कियों के ठिकाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। इसके बाद एक पुलिस दल को तुरंत पंजाब भेजा गया, जहां पंजाब पुलिस के सक्रिय सहयोग और निकट समन्वय से उन्हें 72 घंटे के भीतर अमृतसर से ढूंढ निकाला गया।’’
हालांकि, प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि तीनों नाबालिग लड़कियां अमृतसर कैसे पहुंचीं।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश

Facebook


