रंगिया (असम), 18 फरवरी (भाषा) असम के कामरूप जिले में शुक्रवार को पुलिस की गोलीबारी में एक संदिग्ध बदमाश घायल हो गया जब उसने कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि यह घटना करीब 2.30 बजे हुई जब उस व्यक्ति और उसके सहयोगी को रंगिया के पास उनके ठिकाने पर ले जाया जा रहा था।
रंगिया पुलिस थाना पुलिस ने बताया, “उस व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। हमने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन जब उसने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया, तो हमारे कर्मियों को गोली चलानी पड़ी।’’
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है।
असम में मई 2021 में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से कथित तौर पर हिरासत से भागने या कर्मियों पर हमला करने की कोशिश करते हुए पुलिस कार्रवाई में कुल 33 अपराधी मारे गए हैं और कम से कम 80 घायल हो गए।
भाषा रंजन पवनेश
पवनेश