कोलकाता, नौ मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शनिवार को शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव दुष्यंत नरियाला, पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद भी उपस्थित थे।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के संचालन के बारे में भी जानकारी ली और मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि योजनाएं बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से जारी रहें।
शुभेंदु ने ‘राइटर्स बिल्डिंग’ के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली, जो अगला राज्य सचिवालय होगा।
भाषा शफीक माधव
माधव