Vande Bharat: तमिलनाडु का ‘विजय’ पथ… मुख्यमंत्री पद की शपथ, TVK को मिला 5 पार्टियों का साथ, पद संभालते ही थलापति ने कौन से आदेश किए साइन?

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony: तमिलनाड़ु के सुपर स्टार जोसेफ विजय ने चेन्नई में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Vande Bharat: तमिलनाडु का ‘विजय’ पथ… मुख्यमंत्री पद की शपथ, TVK को मिला 5 पार्टियों का साथ, पद संभालते ही थलापति ने कौन से आदेश किए साइन?

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 10, 2026 / 11:56 pm IST
Published Date: May 10, 2026 11:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तमिलनाड़ु के सुपर स्टार जोसेफ विजय ने चेन्नई में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • दक्षिण भारत की सिनेमा जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई।
  • विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए।

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony: नई दिल्ली: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और नई सरकारों ने भी पदभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी बंगाल के सीएम बने तो आज तमिलनाड़ु के सुपर स्टार जोसेफ विजय ने चेन्नई में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत की सिनेमा जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई।

तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक इतिहास रचा गया। सुपर स्टार से नेता बने TVK चीफ जोसेफ विजय ने 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि इस दौरान विजय स्पीच देने लेगे तो राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें बीच में ही टोका। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक भव्य समारोह में राज्यपाल ने विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय के साथ उनकी कैबिनेट के 9 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खासतौर पर चेन्नई पहुंचे थे। (Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony) राहुल गांधी के साथ विजय की सेल्फी चर्चा में रही। समारोह में एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन समेत सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां नजर आई। शपथ ग्रहण के बाद जोसेफ विजय ने कहा कि वो किसी शाही खानदान से नहीं हैं लोगों ने ही उनका स्वागत किया और उन्हें स्वीकार किया इसलिए झूठे वादों से लोगों को धोखा नहीं देंगे।

सीएम बनते ही जोसेफ विजय ने दस्तावेजों का पहला सेट साइन किया। इसमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिला सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल है। तमिलनाड़ु को 1967 के बाद यानी करीब 60 साल के बाद गैर द्रविड दल का मुख्यमंत्री मिला है। शपथ ग्रहण के लिए विजय ने परंपरा से हटकर सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट में शपथ ली इसे युवाओं से जुड़ने और बदलाव की छवि बनाने की कोशिश माना जा रहा है। (Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony) शपथ ग्रहण के दौरान विजय के माता-पिता हाथ जोड़े बैठे रहे। वहीं समर्थक ताली बजाते रहे। सरकार बनाने को लेकर विजय शनिवार को चौथी बार राज्यपाल से मिले थे।

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony:  विजय की पार्टी TVK विधानसभा की 234 में से 108 सीटे जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है उसे CONG के 5, CPI के 2, CPI(M) के 2 VCK के 2 और IUML के 2 विधायकों ने समर्थन दिया है इसी के साथ विजय को 5 पार्टियों को समर्थन मिला है। (Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony) जो बहुमत के लिए जरूरी 118 से 3 विधायक ज्यादा है।

शपथ ग्रहण के बाद जोसेफ सचिवालय पहुंचे और CM का पदभार ग्रहण किया। सिनेमा के पर्दे से विजय की सियासत में एंट्री किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, लेकिन यहां टिके रहने के लिए एक्टिंग की नहीं बल्कि जनता के लिए काम करने और उम्मीदों पर खरा उतरने की जरुरत होती है। (Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony) 5 दलों के समर्थन पर टिकी उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर भी पाता है या नहीं इस पर भी सबकी नजरें लगी रहेंगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.