तमिलनाडु सरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया

Ads

तमिलनाडु सरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 08:17 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 08:17 PM IST

चेन्नई, 22 मई (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को छह अधिकारियों का तबादला कर दिया जिसमें पी. के. सेंथिल कुमारी को चेन्नई में यातायात और सड़क सुरक्षा के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया।

अनिवार्य प्रतीक्षा पर रहीं कुमारी से एक मौजूदा रिक्त पद को भरा गया है।

गृह (एससी) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. मणिवासन द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, पदोन्नति, तबादले और नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

अन्य नियुक्तियों में डोंगारे प्रवीण उमेश की नियुक्ति शामिल है, जिन्हें तिरुचिरापल्ली जिले का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। उमेश वर्तमान में चेन्नई के पश्चिमी रेंज में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार-रोधी विभाग में कार्यरत हैं और वह एस. सेल्वनगरथिनम का स्थान लेंगे।

इस बीच, टीरुपथुर जिले की एसपी वी. श्यामला देवी को चेन्नई स्थानांतरित कर दिया गया है और उन्हें एसपी-2, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में कोयंबटूर शहर में यातायात उप पुलिस आयुक्त एस अशोक कुमार तेनकासी जिले के एसपी का पदभार संभालेंगे।

प्रशासन ने दो सहायक पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) को पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। कृष्णागिरी जिले के होसुर उपमंडल के एएसपी अक्षय अनिल वाखारे को पदोन्नत कर तिरुपथुर जिले का एसपी बनाया गया है, जहां वे वी श्यामला देवी का स्थान लेंगे।

कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल सब-डिवीजन के एएसपी वी. ललित कुमार को पदोन्नत किया गया है और के. प्रभाकर की जगह पेरम्बलूर जिले का एसपी बनाया गया है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन