(फोटो के साथ)
चेन्नई, 28 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) ने शनिवार को 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
इस सूची में दो पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों समेत अन्य उम्मीदवार शामिल हैं।
एएमएमके के संस्थापक टीटीवी दिनाकरण ने यहां संवाददाता सम्मेलन में चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र भी जारी किया।
पूर्व मंत्री जी. सेंथमिझन को चेन्नई के सैदापेट निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने 2011-16 के दौरान इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था, जब वह जे. जयललिता के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री थे।
इसी प्रकार, पूर्व मंत्री सी. शनमुगावेलु को मदाथुकुलम (तिरुप्पुर जिला) से उम्मीदवार बनाया गया है।
दिनाकरण ने तिरुचिरापल्ली पश्चिम, पेरियाकुलम (आरक्षित), ओड्डापिडारम (आरक्षित), पूनमल्ली (आरक्षित), मन्नारगुडी, तिरुवैयारु, कराईकुडी, तिरुपथुर और नंगुनेरी सीट के लिए भी उम्मीदवारों के नाम बताये।
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले राजग के घटक दल को गठबंधन के नेता द्वारा 11 सीट आवंटित की गई हैं।
भाषा
देवेंद्र दिलीप
दिलीप