Teachers Salary Hike Latest News: इस शिक्षकों के सैलरी में 5000 रुपये का इजाफा!.. भविष्य निधि, महंगाई भत्ता और ग्रेच्युटी के भी मांग तेज, पढ़ें पूरा अपडेट

Ads

Teachers Salary Hike Latest News: पश्चिम बंगाल में पारा शिक्षकों का वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन, शिक्षा विभाग मुख्यालय के पास पांच घंटे धरना।

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 10:42 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 09:56 AM IST

Teachers Salary Hike Latest News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • वेतन वृद्धि को लेकर पांच घंटे धरना
  • विकास भवन के बाहर प्रदर्शन
  • 15 हजार वेतन की मांग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पारा शिक्षकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मंगलवार को करीब पांच घंटे तक धरना दिया। इस दौरान राज्य शिक्षा विभाग के मुख्यालय के पास प्रदर्शन करते समय उनकी पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। (Teachers Salary Hike Latest News) ‘संग्रामी शिक्षक मंच’ के लगभग 500 सदस्यों ने साल्ट लेक के करुणामयी इलाके से मार्च निकाला, लेकिन उन्हें विकास भवन की ओर बढ़ने से रोक दिया गया। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु से मुलाकात की मांग पर अड़े रहे, हालांकि उन्हें बताया गया कि मंत्री अस्वस्थ हैं।

एसआईआर ड्यूटी से राहत की मांग

इसके बाद संगठन का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव बिनोद कुमार से मिलने विकास भवन पहुंचा, जबकि अन्य शिक्षक सड़क पर ही धरने पर बैठे रहे। बैठक में प्रतिनिधियों ने वेतन बढ़ोतरी, भविष्य निधि और ग्रेच्युटी लाभ के साथ-साथ चुनाव और एसआईआर ड्यूटी से राहत की मांग रखी। (Teachers Salary Hike Latest News) उनका कहना था कि पारा शिक्षकों को फिलहाल 9,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर कम से कम 15,000 रुपये किया जाना चाहिए।

1. पारा शिक्षकों ने प्रदर्शन क्यों किया?

पारा शिक्षकों ने वेतन वृद्धि और अन्य लाभों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

2. वर्तमान में पारा शिक्षकों को कितना वेतन मिलता है?

उन्हें वर्तमान में लगभग 9,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है।

3. प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ?

शिक्षकों को विकास भवन जाने से रोका गया और पुलिस से धक्का-मुक्की हुई।