अनंतनाग में एक मदरसे में आग लगने से किशोर की मौत, तीन झुलसे

Ads

अनंतनाग में एक मदरसे में आग लगने से किशोर की मौत, तीन झुलसे

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 08:57 AM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 08:57 AM IST

श्रीनगर, 12 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को एक मदरसे में आग लगने से 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया, ‘अनंतनाग के कोर्ट रोड स्थित फैजान बाबा हैदर ऋषि दारुल उलूम में आग लग गई जिसमें चार लड़के झुलस गए।’

उन्होंने बताया कि घायलों में से एक, बिलाल अहमद की अस्पताल में मौत हो गई।

दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा सुमित शोभना

शोभना