तेलंगाना की राज्यपाल ने निवर्तमान विधानसभा को भंग किया

Ads

तेलंगाना की राज्यपाल ने निवर्तमान विधानसभा को भंग किया

  •  
  • Publish Date - December 4, 2023 / 07:33 PM IST,
    Updated On - December 4, 2023 / 07:33 PM IST

हैदराबाद, चार दिसंबर (भाषा) तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने तीसरी विधानसभा के चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद सोमवार को राज्य की दूसरी विधानसभा को भंग कर दिया।

राजभवन की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘तेलंगाना राज्य की दूसरी विधानसभा को भंग करने की सिफारिश करने वाली मंत्रिपरिषद के तीन दिसंबर के संकल्प के परिणामस्वरूप राज्यपाल ने संविधान के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मंत्रिपरिषद की सलाह पर तीन दिसंबर की दोपहर से तेलंगाना राज्य की दूसरी विधानसभा को भंग कर दिया।’’

इस बीच, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज और निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की तथा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार विधानसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों के नामों वाली अधिसूचना सौंपी।

राज्य में 30 नवंबर को हुए चुनाव में कांग्रेस ने विधानसभा की कुल 119 सीट में से 64 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए गए।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल