तेलंगाना: अपनी बच्ची के साथ छठी मंज़िल से कूदने वाली महिला की मौत, नवजात बची

Ads

तेलंगाना: अपनी बच्ची के साथ छठी मंज़िल से कूदने वाली महिला की मौत, नवजात बची

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 06:43 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 06:43 PM IST

हैदराबाद, 13 जून (भाषा) सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करने वाली एक महिला ने यहां अपने छह महीने की बच्ची को गोद में लेकर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी, लेकिन चमत्कारिक रूप से बच्ची बच गई। पुलिस ने यह बच गया।

ईशा साहू (37) ने शुक्रवार शाम अपार्टमेंट से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उनकी नन्ही बेटी बच गई, क्योंकि वह अपार्टमेंट की चारदीवारी पर लगी सोलर फेंसिंग के तारों पर गिरी थी।

साहू मध्य प्रदेश की रहने वाली थीं और सॉफ्टवेयर सेक्टर में काम करती थीं। उनके पति भी सॉफ्टवेयर उद्योग से जुड़े हैं और उसी राज्य के रहने वाले हैं।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर है। पास के एक अपार्टमेंट के चौकीदार ने बच्ची के रोने की आवाज़ सुनी और उसे बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, यह कदम उठाने से पहले महिला ने अपने पति को एक दुकान पर भेजा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “पति के लौटने से पहले, वह अपनी बच्ची के साथ अपार्टमेंट की छत से कूद गई। बच्ची बच गई, क्योंकि वह तारों पर गिरी और लटक गई।”

महिला के परिवार में पति और दो बेटियां हैं।

इस दंपति की शादी को 13 साल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि महिला छह महीने पहले अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही अवसाद से जूझ रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

भाषा प्रशांत सुरेश

सुरेश