मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में खुले बिजली तारों को ‘‘एबी केबल’’ में बदलने की शुरुआत की

Ads

मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में खुले बिजली तारों को ‘‘एबी केबल’’ में बदलने की शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 10:29 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 10:29 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में खुले बिजली तारों को ‘‘एबी केबल’’ में बदलने की बृहस्पतिवार को शुरुआत की और 130 से ज्यादा ई-कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई।

गुप्ता ने कहा कि शालीमार बाग के विभिन्न ब्लॉकों में खुले बिजली तारों को ‘‘एबी केबल’’ में बदलने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इससे बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध होगी।

उनके कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इसके अंतर्गत 33 केवी एवं 11 केवी की ओवरहेड बिजली लाइनों का चरणबद्ध तरीके से भूमिगतकरण और ‘एबी केबल’ में परिवर्तन किया जाएगा।

‘‘इंसुलेटेड एबी’’ केबल विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित बनाती है, बिजली की हानि को कम करती है तथा बिजली चोरी पर रोक लगाती है। गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं।

बयान में कहा गया है कि परियोजना के पहले चरण में क्लब रोड, भगवान महावीर मार्ग, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती मार्ग (केला गोदाम रोड), शहीद ऊधम सिंह मार्ग, के. एल. बग्गा मार्ग और महर्षि दयानंद मार्ग (एएल मार्केट रोड) सहित अनेक प्रमुख मार्गों पर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

बयान के मुताबिक, गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर निगम के 137 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक ‘प्राइमरी वेस्ट कलेक्शन’ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि इन इलेक्ट्रिक कचरा संग्रहण वाहनों को केशवपुरम जोन में रोहिणी जोन में नरेला जोन और सिविल लाइंस जोन में तैनात किया जाएगा।

गुप्ता ने कहा कि ये वाहन चार जोन में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करेंगे और स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएंगे।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश