दिल्ली सरकार महिला यात्रियों के लिए गुलाबी टिकट सुविधा को 15 अगस्त तक बढ़ा सकती है

Ads

दिल्ली सरकार महिला यात्रियों के लिए गुलाबी टिकट सुविधा को 15 अगस्त तक बढ़ा सकती है

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 03:58 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 03:58 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) दिल्ली सरकार डीटीसी बसों में महिला यात्रियों के लिए गुलाबी टिकट सुविधा को 15 अगस्त तक बढ़ा सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

परिवहन विभाग की ओर से जारी पूर्व निर्देश के तहत अगस्त से ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया जाना था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी योजना गुलाबी टिकट सुविधा को 15 अगस्त तक बढ़ाने और महिला यात्रियों को ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड पाने के लिए कुछ और समय देने की है।’’

अब तक शहर भर में लगभग 17 लाख ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड वितरित किए जा चुके हैं और सरकार का लक्ष्य अगस्त के अंत तक इन आंकड़ों को बढ़ाना है, जिसके बाद कार्ड अनिवार्य कर दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्रियों द्वारा ‘पिंक सहेली’ कार्ड को धीमी गति से अपनाने के मद्देनजर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने अपनी बसों में महिलाओं को कार्ड प्राप्त करने की सलाह देते हुए एक विशेष अभियान चलाया था।

अधिकारियों के अनुसार, मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाने के लिए मौजूदा कागज-आधारित गुलाबी टिकट को धीरे-धीरे समाप्त करने और स्मार्ट कार्ड-आधारित प्रणाली में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप