फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश ने किया आम जनता को परेशान …

Ads

फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश ने मचाया गदर : The mood of the weather changed again, heavy rains created mutiny...

  •  
  • Publish Date - May 30, 2023 / 04:48 PM IST,
    Updated On - May 30, 2023 / 06:50 PM IST

Farmers' troubles increased due to sudden rain late at night

देहरादून । उत्तराखंड में देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई । यहां दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के बीच बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। काफी बड़े आकार के ये ओले लंबे समय तक गिरते रहे जिससे अनेक स्थानों पर कुछ देर के लिए सफेद चादर सी बिछ गयी । मौसम विभाग ने देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में दो जून तक आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है ।

Raigarh News: इस हालत में मिली दिन से लापता नाबालिग की लाश, परिजनों ने जताई ऐसी आशंका 

उत्तराखंड के लिए जारी अपनी भविष्यवाणी में मौसम विभाग ने मंगलवार को गढ़वाल मंडल के जिलों में अनेक स्थानों तथा कुमाऊं मंडल के जिलों के कुछ स्थानों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है जबकि 4000 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है ।मौसम विभाग ने ‘आरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए गढ़वाल मंडल के जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा 80 किमी प्रति घंटा की रफतार से आंधी चलने की चेतावनी दी है ।

Seoni news: घर में महिला को अकेली पाकर शख्स ने किया ऐसा कांड, मंजर देख खौफ में आए ग्रामीण 

 

 

शीर्ष 5 समाचार