Delhi schools Bomb Threat: राजधानी के इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल आते ही मचा हड़कंप, जांच में जुटी साइबर टीम

Delhi schools Bomb Threat: राजधानी के इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल आते ही मचा हड़कंप, जांच में जुटी साइबर टीम

Delhi schools Bomb Threat: राजधानी के इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल आते ही मचा हड़कंप, जांच में जुटी साइबर टीम

Delhi schools Bomb Threat | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 19, 2026 / 01:57 pm IST
Published Date: February 19, 2026 11:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
  • तुरंत खाली कराया गया परिसर
  • साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगा रही है

नयी दिल्ली: Delhi schools Bomb Threat दिल्ली के कम से कम तीन विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी बृहस्पतिवार सुबह ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद आपातकालीन एजेंसियों ने तुरंत विद्यालयों को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Delhi News डीएफएस अधिकारी ने बताया, “हमें द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल तथा पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बारे में जानकारी मिली। एहतियात के तौर पर दमकल की गाड़ियां और बचाव दल तुरंत संबंधित स्थानों पर भेजे गए।’

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को विद्यालयों में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर, स्कूल प्रशासन ने तलाशी अभियान के दौरान छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल दिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और परिसर की व्यापक तलाशी ली जा रही है।

पुलिस ने बताया कि साइबर टीम को सतर्क कर दिया गया है और ईमेल कहां से भेजा गया था, इसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “ईमेल के स्रोत और प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हम यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या इस तरह की धमकियां अन्य संस्थानों को भी भेजी गई हैं।’ पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।