दहशतगर्दों की बड़ी साजिश नाकाम.. जम्मू के सीमावर्ती इलाके में ड्रोन से गिराए तीन आईईडी, सुरक्षाबलों ने किया बरामद

Ads

three IED recovered in Jammu and Kashmir : नए प्रयास के तहत ड्रोन से गिराए गए तीन चुंबकीय आईईडी बरामद किए हैं

  •  
  • Publish Date - June 7, 2022 / 10:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

dron

जम्मू। three IED recovered in Jammu and Kashmir : पुलिस ने जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में हवाई मार्ग से विस्फोटकों की तस्करी के एक नए प्रयास के तहत ड्रोन से गिराए गए तीन चुंबकीय आईईडी बरामद किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़ें:  ‘मिर्जापुर’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ रह गए पीछे, ‘आश्रम 3’ ने रिलीज होते ही बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड…

जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि खाने के डिब्बों के अंदर पैक किए गए आईईडी अखनूर सेक्टर में कानाचक के कांटोवाला-दयारन इलाके से बरामद किए। इन आईईडी में टाइमर सेट किए गए थे।

three IED recovered in Jammu and Kashmir : बीएसएफ के जवानों ने सोमवार की रात को जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन जैसी वस्तु की आवाज सुनकर कुछ देर के लिए गोलीबारी की। आवाज से संदेह हुआ कि एक ड्रोन इधर-उधर उड़ रहा है। पुलिस की एक टीम को तुरंत तैनात किया गया और उन्होंने क्षेत्र में ड्रोन रोधी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया।

यह भी पढ़ें:  PUBG के बाद TikTok की होगी वापसी , बैन से बचने के लिए अपनाई ये Trick.. 

three IED recovered in Jammu and Kashmir : एडीजीपी ने बताया कि रात करीब 11 बजे सुरक्षा बलों ने कानाचक के दयारन इलाके में ड्रोन देखा और उस पर फिर से गोलीबारी की। उन्होंने कहा, ‘‘ड्रोन से जुड़े पेलोड को नीचे लाया गया, लेकिन ड्रोन को गोली नहीं लग पाई।’’ उन्होंने बताया कि आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  जियो ने बढ़ाया इस सस्ते प्लान का दाम, ग्राहकों की जेब में मारी जबरदस्त सेंध, इन यूजर्स पर पड़ेगा असर…