राजस्थान के बूंदी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, चार लोग घायल

Ads

राजस्थान के बूंदी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, चार लोग घायल

  •  
  • Publish Date - April 26, 2024 / 09:21 PM IST,
    Updated On - April 26, 2024 / 09:21 PM IST

कोटा, 26 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े तीन लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आकाशीय बिजली की चपेट में आये अन्य चार लोगों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 40 वर्षीय चतरा भील, 60 वर्षीय देवा भील और 50 वर्षीय सोहन भील के रूप में हुई है। तीनों मृतक चित्तौड़ जिले के भैंसरोड़गढ़ के रहने वाले थे।

पुलिस उपाधीक्षक तरूणकांत सोमानी ने बताया कि डाबी थाना क्षेत्र के गुर्जर घाटा इलाके में सातों लोग एक पेड़ के नीचे खड़े थे कि तभी अपराह्न करीब तीन बजे वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये।

पेशे से मजदूर सभी सात लोग भील समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और काम की तलाश में डाबी इलाके में आए थे।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव