चंबा में कार के खाई में गिरने से तीन की मौत, दो घायल

Ads

चंबा में कार के खाई में गिरने से तीन की मौत, दो घायल

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 05:31 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 05:31 PM IST

शिमला, 27 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सारनी पुल के पास शनिवार को एक कार के खाई में गिरकर पत्थरों से टकराने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

स्थानीय खबरों के अनुसार, यह हादसा अपराह्न उरई-समरा-रुणहकोठी मार्ग पर उस समय हुआ, जब मारुति ऑल्टो कार में सवार लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

इसके अनुसार, मृतकों में शामिल दो महिलाएं उराई गांव की रहने वाली थीं जबकि वाहन चालक की पहचान रुणहकोठी निवासी अंकु के रूप में हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहनों से इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना भरमौर थाने को दे दी गई है और घटनास्थल के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत