सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन कांवड़ियों की मृत्यु

Ads

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन कांवड़ियों की मृत्यु

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 03:27 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 03:27 PM IST

प्रयागराज, 17 अगस्त (भाषा) जिले के गंगा नगर में सराय इनायत थानाक्षेत्र में जल लेकर वाराणसी जा रहे तीन कांवड़ियों की मोटरसाइकिल के एक ऑटो रिक्शा से टकरा जाने से एक कांवड़िये की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो कांवड़ियों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को दी।

पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि रविवार देर शाम एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति जल लेकर वाराणसी जा रहे थे, रास्ते में सराय इनायत थानाक्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल एक टेंपो से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में शिव प्रकाश (20) निवासी थरवाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अशोक कुमार (32) निवासी फाफामऊ और लल्लू (40) निवासी थरवई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।

गुनावत ने कहा कि दुर्घटना का मुख्य कारण मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार और बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होना है जिससे मोटरसाइकिल फिसलकर ऑटो रिक्शा से टकरा गई। उन्होंने बताया कि मौके से ऑटो रिक्शा बरामद कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतक कांवड़ियों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्ति की है।

भाषा राजेंद्र अमित

अमित