मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में तीन व्यक्तियों की मौत

Ads

मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में तीन व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 04:02 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 04:02 PM IST

इंफाल, 13 मई (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बुधवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में तीन लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कोट्जिम और कोटलेन गांवों के बीच उस समय घटी जब थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (टीबीए) के सदस्य चुराचांदपुर से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन के पूर्व महासचिव रेवरेंड वी. सिटलौर भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि ये लोग दो वाहनों में सफर कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि हमले के बारे में अधिक जानकारी जुटायी जा रही है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश