केरल में अनाथालय से तीन किशोरियां लापता
केरल में अनाथालय से तीन किशोरियां लापता
कोच्चि, 18 जुलाई (भाषा) शहर के अलुवा इलाके के एक अनाथालय से बृहस्पतिवार को तीन किशोरियां लापता हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अलुवा पूर्व पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 15, 16 और 18 साल की तीन लड़कियां सुबह अनाथालय से लापता पाई गईं और पुलिस को सुबह करीब साढ़े सात बजे इसकी सूचना दी गई।
पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किशोरियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
भाषा
यासिर Yasir मनीषा
मनीषा

Facebook


