जयपुर, 22 मई (भाषा) जयपुर पुलिस की विशेष टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच पर ऑनलाइन सट्टा कारोबार करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उनके पास से 15 मोबाइल, पांच लैपटॉप एवं 24 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान जब्त किये गये।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस सूचना मिली थी कि खोरा बिसल इलाके के गोविन्द नगर में आईपीएल क्रिकेट मैच को लेकर ऑनलाइन सट्ट लगाने का धंधा चल रहा है, उसके बाद उसकी टीम ने संबंधित मकान पर दबिश दी।
अधिकारी के अनुसार इस मकान में प्रदीप कुमार, अंकित एवं संजय क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा कारोबार करते मिले जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल, पांच लेपटॉप, 24 एटीएम कार्ड, बैंक की 11 पासबुक जब्त किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा पृथ्वी राजकुमार
राजकुमार