Tiffany Trump India Visit :भारत दौरे पर आ रहीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, देश के इन खास पर्यटन स्थलों का करेंगी दौरा, आखिर क्या है इस यात्रा की बड़ी वजह?

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Tiffany Trump आज भारत दौरे पर पहुंच रही हैं। दिल्ली से आगरा और फिर जैसलमेर तक के उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। टिफनी रविवार को ताजमहल का दीदार करेंगी और इसके बाद राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी।

Tiffany Trump India Visit :भारत दौरे पर आ रहीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, देश के इन खास पर्यटन स्थलों का करेंगी दौरा, आखिर क्या है इस यात्रा की बड़ी वजह?

Tiffany Trump India Visit / Image Source : X

Modified Date: May 30, 2026 / 08:15 am IST
Published Date: May 30, 2026 7:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप आज भारत पहुंचेंगी।
  • आगरा में ताजमहल का दौरा करने के बाद जैसलमेर के लिए रवाना होंगी।
  • पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा के विशेष और कड़े इंतजाम किए गए हैं।

नई दिल्ली Tiffany Trump India Visit :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप आज भारत आ रही हैं। उनका यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, टिफनी आज सुबह दिल्ली पहुंचेंगी और वहां से वह सीधे उत्तर प्रदेश के आगरा के लिए रवाना हो जाएंगी। उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

US President Daughter Agra Tour दिल्ली से रवाना होगी आगरा

दिल्ली से रवाना होने के बाद टिफनी आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगी। वहां से उन्हें बेहद चाक-चौबंद सुरक्षा घेरे के बीच सीधे होटल ले जाया जाएगा। इसके बाद, रविवार की सुबह वह ऐतिहासिक इमारत ताजमहल देखने पहुंचेंगी।

ताजमहल से सीधे रवाना होंगी जैसलमेर

ताजमहल का दौरा पूरा करने के बाद, वह दोपहर में आगरा से राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना होगी। Tiffany Trump Jaisalmer Rajasthan राजस्थान के जैसलमेर पहुंचने के बाद टिफनी वहां के प्रसिद्ध ऐतिहासिक और खूबसूरत पर्यटन स्थलों का रुख करेंगी। उनके जैसलमेर दौरे को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.