मूसलाधार बारिश में भीगते हुए भाषण देते रहे नेता और मुख्यमंत्री, बोले- 21 जुलाई को हर बार होती है बारिश..हमारे लिए शुभ..देखें वीडियो

TMC organizes Martyrs Day rally: इस बीच TMC नेता और CM ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी मूसलाधार बारिश में भीगते हुए नजर आए, इस दौरान उन्होंने कहा, "21 जुलाई को हर बार बारिश होती है...बारिश हमारे लिए शुभ है।

मूसलाधार बारिश में भीगते हुए भाषण देते रहे नेता और मुख्यमंत्री,  बोले- 21 जुलाई को हर बार होती है बारिश..हमारे लिए शुभ..देखें वीडियो

TMC organizes Martyrs Day rally

Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: July 21, 2022 2:32 pm IST

TMC organizes Martyrs Day rally: पश्चिम बंगाल। TMC ने कोलकाता में शहीद दिवस रैली का आयोजन किया है, आयोजन के दौरान जमकर बारिश हुई। इस बीच TMC नेता और CM ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी मूसलाधार बारिश में भीगते हुए नजर आए, इस दौरान उन्होंने कहा, “21 जुलाई को हर बार बारिश होती है…बारिश हमारे लिए शुभ है। जब भी बारिश हुई है विरोधी धराशायी हुए हैं।” उन्होंने कहा कि इसी लक्ष्य और इसी दिशा के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं।

read more:  आज से लगेगा कोरोना का ‘बूस्टर अमृत डोज’, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ..जानें तक मिलेगी फ्री खुराक

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अब तो मूढ़ी पर GST लग गई है तो क्या भाजपा के लोग अब मूढ़ी नहीं खाएंगे। मिठाई, लस्सी, दही पर GST लगी है। लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी GST… ये बताएं कि मरने पर कितनी GST लगेगी।

TMC organizes Martyrs Day rally: CM ममता बनर्जी कहा कि आज इतनी बारिश हुई है, सड़कों पर पानी भरा लेकिन आप यहां से नहीं हिले। 21 जुलाई को बारिश होती ये ईश्वर,अल्लाह की मेहरबानी है। BJP और सीपीआई (एम) बारिश देखकर हंस रही थी।

read more: महामारी के बाद अब महंगाई की मार! अगले साल तेजी से बढ़ेगी महंगाई दर, IMF ने जारी की चेतावनी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा हर जगह सरकार तोड़ रही है, भाजपा का यही काम है। बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश की लेकिन हरा नहीं सकी। 2021 में जनता ने उन्हें दिखा दिया।

देश प्रदेश की ताजा और अपडेट खबरों की लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com