यहां 9 जुलाई शाम 5 बजे से रहेगा टोटल लॉकडाउन, बाजार, परिवहन सेवाएं सहित इन सुविधाओं पर रहेगी पाबंदी

यहां 9 जुलाई शाम 5 बजे से रहेगा टोटल लॉकडाउन, बाजार, परिवहन सेवाएं सहित इन सुविधाओं पर रहेगी पाबंदी

यहां 9 जुलाई शाम 5 बजे से रहेगा टोटल लॉकडाउन, बाजार, परिवहन सेवाएं सहित इन सुविधाओं पर रहेगी पाबंदी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: July 7, 2020 5:54 pm IST

कोलकाता: कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने नई शर्तों के साथ पूरे राज्य में 9 जुलाई को शाम 5 बजे से टोटल लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सिर्फ ग्रीन जोन में गतिविधियों को छूट रहेगी। जबकि ऑरेंज और रेड जोन में टोटल लॉकडाउन रहेगा।

Read More: प्रदेश में आज 5 कोरोना संक्रमितों की मौत, पिछले 24 घंटे के भीतर 343 नए मामले आए सामने, 189 डिस्चार्ज

पश्चिम बंगाल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अलापन बंदोपाध्याय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ये व्यापक कंटेनमेंट जोन सख्त लॉकडाउन के अधीन होंगे और सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय, सभी गैर आवश्यक गतिविधियां, समारोह, परिवहन, सभी बाजार, औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि, इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि लॉकडाउन के यह ताजा निर्देश कब तक लागू रहेंगे। वहीं, लॉकडाउन का वर्तमान चरण 31 जुलाई तक लागू है।

Read More: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ‘गौ रत्न सम्मान’, सर्व यादव महासंघ छत्तीसगढ़ ने ‘गोधन न्याय योजना‘ शुरू करने पर आभार जताया

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अब तक 22987 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 15235 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 779 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6973 संक्रमितों का उपचार जारी है।

Read More: हिस्ट्रीशीटर ‘विकास दुबे’ के रिश्तेदार के घर MP पुलिस और STF की दबिश, हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"