तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी पार्षदों के साथ बैठक की

Ads

तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी पार्षदों के साथ बैठक की

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 07:45 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 07:45 PM IST

कोलकाता, 22 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को यहां कालीघाट स्थित अपने आवास पर कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पार्षदों के साथ एक बैठक की।

इस बैठक का महत्व इसलिए बढ़ गया क्योंकि नगर निकाय का शुक्रवार को होने वाला मासिक सत्र नगर निगम के सचिव द्वारा एक दिन पहले नोटिस जारी कर रद्द कर दिया गया था।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बनर्जी ने केएमसी में तृणमूल पार्षदों के बीच संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बैठक की, जहां 2026 के अंत तक चुनाव होने हैं।

केएमसी में तृणमूल के पास भारी बहुमत है और 144 वार्ड में से 136 वार्ड उसके पार्षदों के पास हैं।

पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा से हारने के बाद पार्टी केएमसी चुनावों से पहले अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रही है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन