तृणमूल कांग्रेस ने 29 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की

Ads

तृणमूल कांग्रेस ने 29 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 02:54 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 02:54 PM IST

कोलकाता, चार अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को छह जिलों के 29 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की।

पार्टी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा पूर्व, मोयना, नंदकुमार, महिषादल और हल्दिया निर्वाचन क्षेत्रों के लिए समितियों के नामों का ऐलान किया है।

तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर 24 परगना जिले में हरोआ, मीनाखां, संदेशखलि, बशीरहाट दक्षिण, बशीरहाट उत्तर और हिंगलगंज के लिए समितियां बनाई हैं।

वहीं, मालदा जिले में हबीबपुर, गजोले, हरिश्चंद्रपुर, रतुआ, मानिकचक, मालदा, इंग्लिशबाजार, मोथाबाड़ी और सुजापुर के लिए चुनाव समितियां गठित की गई हैं।

इसके अलावा, हावड़ा के शिवपुर और पुरुलिया जिले के बंदवान, बलरामपुर, बाघमुंडी, जयपुर, मानबाजार, काशीपुर, पारा और रघुनाथपुर के लिए भी समितियों का गठन किया गया है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

भाषा प्रचेता शफीक

शफीक