नोएडा (उप्र), 10 सितंबर (भाषा) नोएडा में सेक्टर-26 थानाक्षेत्र में एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने को लेकर पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में रवि एवं लालू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया और न्यायालय ने उनको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
भाषा सं गोला राजकुमार
राजकुमार