जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

Ads

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 26, 2022 / 04:05 PM IST,
    Updated On - December 26, 2022 / 04:05 PM IST

बनिहाल/जम्मू, 26 दिसंबर (भाषा) खाली एलपीजी सिलेंडरों से लदा एक ट्रक सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक और उसके सहायक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना तड़के करीब चार बजे रामबन जिले के बेट्री चेश्मा के निकट हुई। अधिकारी ने बताया कि ट्रक खाली सिलेडरों को भराने के लिए जम्मू जा रहा था।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकेरनाग निवासी ट्रक चालक इलियास अहमद खटाना (40) और सहायक समीर अहमद खटाना (26) मृत पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि शवों को खाई से बाहर निकाला गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा

शफीक नरेश

नरेश