जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, चार घायल

Ads

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, चार घायल

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 05:53 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 05:53 PM IST

जम्मू, 27 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा भद्रवाह के बस्ती गांव के पास हुआ, जहां एक तीव्र मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

उन्होंने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे जिनमें इमाम दीन (65), ज़ैतून बीबी (60), बशीर मोहम्मद (50), मासूम बी (45), बदर दीन (38) और यासीन (12) शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में ज़ैतून बीबी और इमाम दीन की मौत हो गई।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश