झारखंड के लातेहार में दो माओवादी गिरफ्तार

Ads

झारखंड के लातेहार में दो माओवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 09:01 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 09:01 PM IST

लातेहार, 14 मार्च (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दो स्वयंभू कमांडरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से एके-47 सहित हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया कि भाकपा (माओवादी) का एक ‘जोनल कमांडर’ अपने दस्ते के साथ नेतरहाट, महुआदनार, बारेसांड, गारू और छिपादोहर क्षेत्रों में घूम रहा था, इस सूचना के बाद गिरफ्तारियां की गईं।

गौरव ने यहां पत्रकारों को बताया, “सूचना के आधार पर, एक पुलिस टीम गठित की गई और छिपादोहर पुलिस थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन अन्य भाग गए।”

उन्होंने बताया कि दोनों पर संयुक्त रूप से 12 लाख रुपये का इनाम है और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न जिलों और राज्यों के पुलिस थानों में दर्ज कई मामलों के संबंध में उनकी तलाश की जा रही थी।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप