दिल्ली में दंपत्ति के साथ दुर्व्यवहार करने और धमकी देने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Ads

दिल्ली में दंपत्ति के साथ दुर्व्यवहार करने और धमकी देने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 4, 2020 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नयी दिल्ली , चार सितंबर (भाषा) पश्चिमी दिल्ली में बाहरी रिंग रोड पर एक दंपत्ति से साथ कथित रूप से बदतमीजी करने और धमकी देने के लिये दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान पश्चिम विहार के करण चोपड़ा (36) और सतप्रीत सिंह (35) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि बाहरी रिंग रोड पर कार में दो व्यक्तियों के कार में शराब पीने और एक दंपत्ति के साथ दुर्व्यवहार करने तथा धमकी देने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

उन्होंने कहा कि यह इलाका पश्चिम विहार (पूर्व) थाने में आता है। शिकायतकर्ता अक्षित नंदा का पता लगाकर उनसे संपर्क किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”उनकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 509, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई ।”

अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी कार जब्त कर ली गई।

भाषा

जोहेब शाहिद

शाहिद