गायक फाजिलपुरिया के प्रबंधक के घर पर हुई गोलीबारी के सिलसिले में दो और गिरफ्तार

Ads

गायक फाजिलपुरिया के प्रबंधक के घर पर हुई गोलीबारी के सिलसिले में दो और गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 12:39 AM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 12:39 AM IST

गुरुग्राम, नौ मई (भाषा) गायक राहुल फाजिलपुरिया के कार्यक्रम आयोजक सौरभ यादव के सेक्टर 45 स्थित घर पर गोलीबारी के सिलसिले में शनिवार को पंजाब से दो हमलावरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर दीपक नंदल के दोनों शूटर ने कथित तौर पर यादव की हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की है।

मोटरसाइकिल से पहुंचे दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर शनिवार रात कन्हाई गांव स्थित यादव के घर पर गोलीबारी की, जिसमें कार्यक्रम आयोजक की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल कुलबीर घायल हो गए।

आरोपी गोलीबारी के तुरंत बाद अपनी बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 40 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपराध इकाई, सेक्टर 39 और सेक्टर 17 की संयुक्त टीम ने शनिवार को पंजाब से हमलावरों गुरशेर सिंह उर्फ ​​शेरा (23) और जसपाल उर्फ ​​बाबुल (28) को गिरफ्तार किया। वे पंजाब के तरनतारन जिले के नौने गांव के निवासी हैं।

भाषा

सुरभि संतोष

संतोष