झारखंड के पलामू में भारी बारिश और तूफान के कारण दो लोगों की मौत

Ads

झारखंड के पलामू में भारी बारिश और तूफान के कारण दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 03:07 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 03:07 PM IST

मेदिनीनगर, 14 मई (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं से जुड़ी घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तेज हवाओं के कारण जिले में कई पेड़ उखड़ गए और कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम तूफान और बारिश के दौरान हैदर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवालया रोड पर एक पेड़ मोटरसाइकिल पर गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

हैदर नगर थाने के प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज मेदिनीराई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है।

मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के तिवारीडीह निवासी कामदेव चंद्रवंशी (50) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के बीच एक अन्य घटना नौदिहा गांव में हुई, जहां एक पेड़ उखड़कर गिर गया और उसकी चपेट में आकर पप्पू कुमार (18) की मौत हो गई।

भाषा यासिर धीरज

धीरज