मंगलुरु में फाल्गुनी नदी में नाव पलटने के कारण दो युवकों की डूबकर मौत

Ads

मंगलुरु में फाल्गुनी नदी में नाव पलटने के कारण दो युवकों की डूबकर मौत

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 06:36 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 06:36 PM IST

मंगलुरु (कर्नाटक), एक अप्रैल (भाषा) मंगलुरु के कवूर पुलिस थाना क्षेत्र में फाल्गुनी नदी में बुधवार को मछली पकड़ने गए दो युवकों की नाव पलटने के कारण डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कुंजथबेल के निवासियों गणेश (28) और रायल (24) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार नीतीश (28) नामक तीसरे युवक को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया।

नीतीश ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि घटना अचानक हुई और कुछ समझ नहीं आया।

भाषा सं राजेंद्र

जोहेब

जोहेब