बाड़मेर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत

बाड़मेर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत

बाड़मेर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत
Modified Date: July 17, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: July 17, 2026 9:30 pm IST

जयपुर, 17 जुलाई (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुक्रवार को पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा दरूड़ा गांव के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों युवकों के शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मृतकों की पहचान देवराम और किरताराम के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष थी और वे एक ही परिवार के सदस्य थे।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पैर फिसलने के कारण एक युवक पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी गड्ढे में डूब गया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत


लेखक के बारे में