उद्धव ठाकरे ने अभिजीत दीपके से बात की, उन्हें विपक्ष के समर्थन का आश्वासन दिया

Ads

उद्धव ठाकरे ने अभिजीत दीपके से बात की, उन्हें विपक्ष के समर्थन का आश्वासन दिया

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 07:25 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 07:25 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), 31 जुलाई (भाषा) शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके से फोन पर बात की और उन्हें विपक्ष के समर्थन का आश्वासन दिया।

ठाकरे ने दीपके की मां से उनकी शादी की योजना के बारे में भी पूछा। बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

शिवसेना (उबाठा) नेता चंद्रकांत खैरे ने यहां दीपके के आवास का दौरा किया और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे से वीडियो कॉल पर बात कराई।

खैरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं दीपके घर पर एक घंटे तक था। उद्धव ठाकरे ने आश्वासन दिया कि पूरा विपक्ष अभिजीत दीपके के साथ एकजुट होकर खड़ा है।’’

दीपके ने ठाकरे से कहा कि वह छात्रों के लिए तब तक लड़ते रहेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

दीपके की मां अनीता से बात करते हुए, ठाकरे ने उनकी (दीपके) शादी की योजना के बारे में पूछा।

अनीता ने ठाकरे से कहा, ‘‘सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे शादी कर लें। मैंने बेटे से इस बारे में पहले भी पूछा था, लेकिन यह पूरी तरह से उसका निर्णय होगा।’’

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप