केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से मुलाकात की
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से मुलाकात की
चेन्नई, 17 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को यहां सचिवालय में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की।
एक अधिकारी ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आठवले की विजय से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। हालांकि, इसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आठवले की ‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है।
सूत्रों ने बताया कि करीब 20 मिनट तक चली बैठक के दौरान आठवले ने जाति आधारित जनगणना कराने की राज्य सरकार की प्रस्तावित पहल और अनुसूचित जातियों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर चर्चा की।
‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ के नेता आठवले ने तमिलनाडु में अप्रैल में विधानसभा चुनाव से पहले कोयंबटूर की अपनी यात्रा के दौरान कहा था कि तमिलगा वेत्री कषगम के प्रमुख विजय चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो सकते हैं।
भाषा सिम्मी दिलीप
दिलीप

Facebook


