नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और इसे शिष्टाचार भेंट बताया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’
आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने यहां ‘‘दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री मोदी’’ से शिष्टाचार भेंट की।
आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आपका मार्गदर्शन सदैव ‘नये उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए मुझे नई ऊर्जा से भर देता है। अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।’’
भाषा अमित दिलीप
दिलीप