IAS पत्नी के छोटे कपड़ों और अंग्रेजी बोल से तलाक की नौबत, मामला कोर्ट में

Ads

IAS पत्नी के छोटे कपड़ों और अंग्रेजी बोल से तलाक की नौबत, मामला कोर्ट में

  •  
  • Publish Date - November 22, 2018 / 09:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

जमुई। बिहार में जमुई कलेक्टर धर्मेंद्र कुमार के घर पर धरने पर बैठी उनकी पत्नी वत्सला सिंह को पुलिस ने हटा दिया है। पति-पत्नी के बीच शादी के बाद से ही विवाद हो रहा है। दोनों की शादी 2015 में हुई थी शादी के बाद से दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। विवाद इतना बढ़ गया है कि मामला तलाक तक पहुंच गया है। कलेक्टर धर्मेंद्र प्रधान ने पटना के फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई है जिसपर सुनवाई जारी है।

पढ़ें-बेवफाई करने पर ब्वॉयफ्रेंड के टुकड़े कर बना दी बिरयानी, लोगों को खिलाया

जमुई में अपने पति के घर के बाहर धरने पर बैठी वत्सला सिंह के मुताबिक उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके पति ने उनसे तलाक देने के लिए अर्जी दी है। वत्सला ने बताया कि ससुराल वाले अक्सर धर्मेंद्र का पक्ष लेते हैं। वत्सला पर आरोप है कि वो केवल अंग्रेजी में बातें करती हैं, छोटे कपड़े पहनती हैं। वत्सला एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी है।

पढ़ें- बेमेतरा में कलेक्टर ने EVM को दीवार में चुनवा दिया ! जवानों और तीसरी आंख की भी नजर, देखिए वीडियो

वत्सला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ सुलह करने की कोशिश कर रही है मगर इसमें उनके पति धर्मेंद्र कुमार साथ नहीं दे रहे हैं। वत्सला ने कहा कि धर्मेंद्र सुलह के लिए तैयार नहीं है, दोनों के बीच विवाद सुलझाने के लिए परिवार कोर्ट समेत राष्ट्रीय महिला आयोग ने कई बार परामर्श के लिए बुलाया मगर वह प्रस्तुत नहीं हुए। हालांकि, जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र कुमार ने इस पूरे मुद्दे पर बात करने से इंकार कर दिया है और कहा है कि, क्योंकि यह मामला कोर्ट में चल रहा है इसीलिए वह केवल कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे।

शीर्ष 5 समाचार