जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कार के खाई में गिरने से महिला, उसके बेटे की मौत

Ads

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कार के खाई में गिरने से महिला, उसके बेटे की मौत

  •  
  • Publish Date - September 18, 2022 / 12:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

जम्मू, 18 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक कार के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे शिला शाजरू के पास हुई, जब कार का चालक रियासी-महोर रोड पर एक मोड़ से गुजर रहा था।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और सकीना बेगम (40) और उनके बेटे इम्तियाज अहमद (20) को मृत पाया।

अधिकारी के मुताबिक, बेगम के पति अब्दुल मजीद (45) और बेटी नाजमीन कौसर (15) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल