मूसलाधार बारिश के बीच कॉन्स्टेबल ने ट्रैफिक किया कंट्रोल, कहा- यह मेरा फर्ज है जो मैंने पूरा किया

Ads

मूसलाधार बारिश के बीच कॉन्स्टेबल ने ट्रैफिक किया कंट्रोल, कहा- यह मेरा फर्ज है जो मैंने पूरा किया

  •  
  • Publish Date - June 7, 2018 / 12:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

मुंबई।   मुंबई में सोमवार से मानसून ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ BMC ने भी कमर कस ली है। अगले कई दिनों तक मुंबई में बारिश होने की चेतावनी जारी हो चुकी है। मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी की एक मिशाल देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान हो जाइए क्योंकि रेलवे बना रहा ये प्लान

दरसअल, मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज बारिश होने के कारण जाम लगना शुरु होता है, तब एक  ट्रैफिक पुलिसकर्मी आता है और ट्रैफिक कंट्रोल करने की कोशिश करता है। बता दें कि इस दौरान पुलिसकर्मी ने कोई वॉटरप्रूफ जैकिट या छाता भी नहीं लिया था। पुलिसकर्मी ने पूरे ढाई घंटे तक बारिश के बीच ट्रैफिक कंट्रोल किया। 47 वर्षीय कॉन्स्टेबल का नाम नंदकुमार इंगले है।

 

 

इंगले ने बताया कि  बारिश अचानक इतनी तेज आई कि रेनकोट पहनने का वक्त नहीं था। मैंने अपना सेलफोन और वॉलिट वॉर्डन को दिया और उससे इन्हें ढकने को कहा। अकुर्ली रोड पर ट्रैफिक काफी ज्यादा रहता है और ऐसे में मैं अपनी पोजिशन से नहीं हट सका। अगर हटता तो सड़क पर भयंकर जाम लग सकता था।

जानकारी के अनुसार ये वीडियो सत्यम यादव नाम के एक शख्स ने बनाया है। उन्होंने ये वीडियो अपने फेसबुक पर अपलोड किया है, जोकि काफी शेयर किया जा रहा है। सत्यम कहते हैं कि मैं सब-वे के पास खड़ा था। मैंने देखा कि एक पुलिसवाला भारी बारिश में ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा है। मुझे लगा इसे मोबाइल पर रिकॉर्ड करने चाहिए और फेसबुक पर पोस्ट करना चाहिए। मुझे नहीं पता था कि ये वीडियो इतना वायरल हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि नो वहां करीब 20 मिनट तक खड़े रहे।

वेब डेस्क, IBC24