राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Ads

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 09:15 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 09:15 PM IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें संगठन और कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

युवा कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रक्तदान शिविर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पार्टी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और कई अन्य नेता शामिल हुए।

इस अवसर मनीष शर्मा ने कहा, ‘‘राजीव गांधी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे, जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया। उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है।’’

भाषा हक हक नेत्रपाल

नेत्रपाल