Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting: देश के तीन राज्यों में नई सरकार के लिए मतदान, असम में 3 बजे तक 75.91% वोटिंग, केरलम और पुडुचेरी में इतने लोगों ने डाला वोट

Ads

देश के तीन राज्यों में नई सरकार के लिए मतदान, असम में 3 बजे तक 75.91% वोटिंग, Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 04:01 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 04:01 PM IST

नई दिल्लीः Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। असम में 3 बजे तक 75.91% मतदान हुआ है। पुडुचेरी 72.40% और केरलम में 62.71% लोगों ने वोट किया है। केरलम में 70 साल में पहली बार कोई सीएम हैट्रिक के लिए चुनाव लड़ रहा है। असम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा के सहारे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दांव खेल रही है। जबकि पुडुचेरी में कांग्रेस से निकले एन. रंगास्वामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरव गोगोई बोले- चुनाव के बाद एक शक्तिशाली और नया असम उभरेगा

Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting जोरहाट (असम) में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने अपना वोट डाला और कहा कि चुनाव के बाद एक “शक्तिशाली, निडर, आत्मविश्वासी और नया असम” उभरेगा। जोरहाट के डीसीबी एलपी स्कूल में अपनी मां डॉली गोगोई के साथ वोट डालने के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार सभी लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करेगी।आज असम के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। लोग असम के भविष्य में निर्णायक भूमिका निभाने जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े:-