iPhone 16 Price Drops: iPhone 16 पर आया प्राइस क्रैश ऑफर! सबसे ज्यादा बिकने वाले इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कहां से उठाएं ये फायदा!

Ads

iPhone 16 Price Drops: पिछले साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन iPhone 16 अब भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। क्रोमा की एवरीथिंग ऐप्पल सेल में यह स्मार्टफोन 44,000 रुपये से काम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर ग्राहकों के लिए भारी बचत का मौका है और सीमित समय के लिए है।

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 11:58 AM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 12:12 PM IST

(iPhone 16 Price Drops/ Image Credit: Apple)

HIGHLIGHTS
  • iPhone 16 पर क्रोमा में बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  • कीमत घटकर करीब 43,490 रुपये तक पहुंची
  • 6.1 इंच OLED डिस्प्ले और A18 चिपसेट

नई दिल्ली: iPhone 16 Price Drops: Apple का सबसे ज्यादा बिकने वाला iPhone 16 इस समय भारी छूट के साथ मिल रहा है। क्रोमा की एवरीथिंग ऐप्पल सेल में यह फोन बेहद कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस सेल की शुरुआत 29 मई से हुई है और यह 14 जून तक चलेगी। इसस दौरान ग्राहक iPhone 16 को 43,490 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं जो इसकी असली कीमत से बहुत कम है।

iPhone 16 के दमदार फीचर्स

iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जो HDR कंटेंट सपोर्ट करता है और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसमें Apple का A18 प्रोसेसर लगाया गया है जो तेज परफॉर्मेंस, स्मूद मल्टीटास्किंग और Apple Intelligence फीचर्स को आसानी से संभालता है। यह प्रोसेसर भविष्य के सॉफ्टवेयर अपडेट्स के लिए भी पूरी तरह सक्षम है।

कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस

फोन में पीछे की तरफ 48MP और 12MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो बेहतरीन फोटो और वीडियो क्वालिटी देता है। वहीं फ्रंट में 12MP का कैमरा मौजूद है जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अच्छा अनुभव देता है। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो iPhone 16 एक बार चार्ज करने पर लगभग 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प बनता है।

क्रोमा सेल और अन्य स्मार्टफोन ऑफर

iPhone 16 की असली कीमत 69,900 रुपये है लेकिन क्रोमा सेल में बैंक ऑफर, कैशबैक, एक्सचेंज और कूपन मिलाकर यह 43,490 रुपये तक मिल रहा है। यह डील इसे एक प्रीमियम फोन होने के बावजूद किफायती बनाती है। इसके साथ ही Google Pixel 10 पर भी ऑफर चल रहा है जो 79,999 रुपये की जगह करीब 61,990 रुपये में उपलब्ध है और इस पर अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

iPhone 16 पर ऑफर कहां मिल रहा है?

यह ऑफर क्रोमा की “एवरीथिंग ऐप्पल सेल” में मिल रहा है।

iPhone 16 की नई कीमत क्या है?

डिस्काउंट के बाद यह फोन लगभग 43,490 रुपये में मिल रहा है।

यह सेल कब तक चलेगी?

यह सेल 14 जून तक चलेगी।

iPhone 16 के मुख्य फीचर्स क्या हैं?

इसमें A18 प्रोसेसर, 6.1 इंच OLED डिस्प्ले और 48MP कैमरा दिया गया है।